Ayushman Card Balance Check कैसे करें? देखें पूरी प्रक्रिया

Ayushman Card Balance Check – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एक ऐसी स्वास्थ्य योजना हैं जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी जी के द्वारा साल 2018 में चलाया गया था। इस स्वास्थ्य योजना के तहत केंद्र सरकार हर साल गरीब वर्ग के नागरिको का 5 लाख रुपए तक का मुफ्त बीमा करती हैं। लाभार्थी को एक Ayushman Bharat Golden Card भी दिया जाता हैं।

इस 5 लाख रुपए तक के मुफ्त बीमा से लाभार्थी भारत के किसी भी राज्य में अपना इलाज, इस योजना की सूचीबद्ध अस्पताल में करवा सकता हैं। इलाज में कितना खर्च हुआ हैं और कितना शेष हैं आप यह भी पता लगा सकते हैं।

Ayushman Card का Balance आप pmjay की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं कि Ayushman Card Balance Check कैसे करें वो भी सरल तरीके से।

Ayushman Card Balance Check कैसे करें?

इन सरल तरीको से Ayushman Card Balance Check करे वो भी स्टेप बाय स्टेप:-

  • Ayushman Card Balance Check करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmjay.gov.in/ पर जाना हैं।
  • जैसे ही आप इसके होम पेज पर आएँगे, आपको इसके मैन्यू बटन पर क्लिक करना हैं।
  • अब आपको इसके मैन्यू में कई ऑप्शन दिखाई देंगे। आपको इसके dashborads वाले ऑप्शन पर जाना हैं।
ayushman balance check process
  • इसके डेशबॉर्ड में आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे, आपको इसके सबसे पहले ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  • उसको क्लिक करने के तुरंद बाद ही एक पेज खुलेगा हो नीचे दी फोटो जैसा दिखाई देगा।
  • आपको इस पेज को स्क्रोल करना हैं और सबसे नीचे जाना हैं।
add details for balance check
  • सबसे नीचे जाने पर आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे। इनमे आपको उसी राज्य का नाम का नाम लिखना हैं जहां आपने आना इलाज कराया हैं।
  • उसके बाद आपका हॉस्पिटल किस जिले में हैं उसका नाम और हॉस्पिटल का नाम डालना हैं और सबमिट करना हैं।
Select hospital name
  • सबमिट करने के बाद उन लोगो के नाम नीचे लिस्ट में आ जाएंगे जिन्होंने अपना इलाज उस हॉस्पिटल में कराया हैं जिसमे आपने कराया हैं।
  • उनके नाम के साथ साथ इलाज में कितना खर्च हुआ हैं और किस तारीख को इलाज हुआ हैं उसकी सारी जानकारी भी आ जाएगी।
Balance details show
  • अगर आपका नाम इस लिस्ट में नहीं आता हैं तो आप नेक्स्ट करके अगली लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
  • इस तरह आप चेक कर सकते हैं कि 5 लाख में से आपके इलाज में कितना खर्च हुआ हैं।
  • अगर आप इस लिस्ट को डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप इसे एक्सेल और पीडीऍफ़ दोनों में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Mobile App से Ayushman Card Balance Check कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में प्ले स्टोर ओपन करना हैं उसके बाद आपको इसमें आयुष्मान ऐप सर्च करना हैं।
  • जैसे ही आयुष्मान ऐप का ऑप्शन आएगा आपको इसे इनस्टॉल कर लेना हैं।
  • अब आपको बेनेफिशरी ऑप्शन को सेलेक्ट करना हैं और इसमें अपना फ़ोन नंबर और पीएमजेवाई आईडी डालकर लॉगिन करना हैं। आप इसमें अपने अनुसार भाषा भी चुन सकते हैं।
  • जैसे ही आप इस app के डैशबोर्ड में जाएंगे इसमें आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे। आपको ट्रीटमेंट डिटेल्स वाले ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  • क्लिक करने के बाद आपके इलाज में कितना खर्च हुआ हैं उसकी सारी जानकारी आपके सामने आ जाएगी।
  • आप चाहे तो वॉलेट डिटेल्स वाले ऑप्शन को भी चुन सकते हैं। आपके वॉलेट में अभी कितना पैसा बचा हैं और कितना खर्च हुआ हैं उसकी सारी जानकारी आपके सामने आ जाएगी।

आयुष्मान कार्ड से जुड़े कुछ प्रश्न

1. क्या आयुष्मान कार्ड जीवन भर के लिए वैध होता है?

नहीं, आयुष्मान कार्ड जीवन भर के लिए वैध नहीं होता हैं। इसके पात्र लाभार्थियों को साल में एक बार अपना आयुष्मान कार्ड अपडेट जरूर कराना होता है। उसके बाद भी ये आयुष्मान कार्ड केवल एक साल के लिए मान्य होगा। यानी आपको अपना आयुष्मान कार्ड हर साल अपडेट कराना होगा, उसके बाद ही आप हर साल 5 लाख रुपए के मुफ्त बीमे का लाभ उठा पाएंगे।

2. यदि मेरे आयुष्मान कार्ड की स्थिति लंबित दिखाई देती है तो मुझे क्या करना चाहिए?

अगर आपको आयुष्मान कार्ड पेंडिंग स्थिति दिखाई दे रहा है, तो ऐसे में आपको ऑफिसियल पोर्टल पर आयुष्मान कार्ड के अपडेट होने का कुछ दिनों के तक इन्तजार करना चाहिए। क्योंकि केवल संबंधित अधिकारियों द्वारा verification पूरी होने के बाद ही, आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।