Ayushman Card Download आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं और डाउनलोड करें

Ayushman Card Download : केंद्र सरकार भारत की आर्थिक रूप से पिछड़ी जनता की सहायता के लिए योजनाएं लाती ही रहती हैं। ऐसी ही एक योजना साल 2018 में केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई थी, जिसे आयुष्मान कार्ड योजना कहते हैं। परन्तु अब इस योजना का नाम बदलकर प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना यानी PMJAY कर दिया गया है। इस योजना को आर्थिक रूप से कमजोर नागरिको के लिए लागू किया गया था। आयुष्मान कार्ड योजना के तहत लाभार्थियों का लगभग 5 लाख रुपए तक निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा किया जाता हैं।  

इस योजना के तहत लाभार्थी को आयुष्मान गोल्डन कार्ड़ मिलता है। इस कार्ड़ के जरिए, लाभार्थी सूचीबद्ध अस्पतालों में लगभग 5 लाख रुपए तक निःशुल्क इलाज करवा सकता है। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ऑनलाइन अप्लाई करना होगा 

आप PMJAY के लिए घर पर बैठे-बैठे भी अपने फ़ोन या लैपटॉप से भी ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आज की इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि आप आयुष्मान कार्ड योजना यानी PMJAY के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही हम आपको इस योजना के लिए पात्रता, मानदंड, प्रक्रिया, समय और इससे जुड़ी लगभग सारी जानकारी देने वाले हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं PMJAY यानी आयुष्मान कार्ड योजना के बारे में।

Ayushman Card Download कैसे करे?

अगर आपका आयुष्मान कार्ड अप्रूव हो जाता हैं तो आप उसे आसनी से डाउनलोड कर सकते हैं। आयुष्मान कार्ड को कैसे डाउनलोड करना हैं इसकी सारी जानकारी नीचे दी गई हैं:-

  • Ayushman Card Download करने के लिए आपको सबसे पहले pmjay.gov.in साइट पर जाना होगा। 
  • अब आपके सामने इसका होम पेज ओपन होगा। इसके होम पेज पर आपको ‘Am I Eligible’ लिखा हुआ दिखाई देगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करना हैं।
NHA Official Website
  • अब आपके सामने मोबाइल नंबर का ऑप्शन आएगा। आपको आयुष्मान भारत खाते से जुड़ा हुआ फ़ोन नंबर इसमें डालना हैं।
  • उसके बाद आपके फ़ोन पर OTP आएगा। आपको OTP डालकर वेरीफाई करना हैं।
Ayushman Card Download Step
  • उसके बाद आपको अपनी फॅमिली आईडी और अन्य मांगी गई सारी जानकारी भरनी हैं ताकि आप स्वंय की पहचान वेरिफाई कर सके।
  • पूरी जानकारी भरकर आपको स्वंय को वेरीफाई करना हैं। अब अगर आपका आयुष्मान कार्ड अप्रूव हो गया है  तो आपको कार्ड़ स्टेटस में अप्रूव लिखा हुआ दिखाई देगा।
Ayushman Cards
  • अब आपको Ayushman Bharat Card Download करने के लिए डाउनलोड कार्ड ऑप्शन पर क्लिक करना हैं। 
  • क्लिक करने के बाद ये आपको फिर से OTP कोड से स्वयं को वेरीफाई करना हैं।
Ayushman Card AAdhar Verification

जैसे ही आप स्वयं को वेरीफाई कर लेते हैं उसके बाद आप अपने Ayushman Bharat Card को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। आप इसे pdf में भी डाउनलोड कर सकते हैं।

आयुष्मान कार्ड योजना (PMJAY ) क्या है?

आयुष्मान कार्ड योजना एक ऐसी योजना हैं जिसके तहत केंद्र सरकार आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों का 5 लाख रुपए तक निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा करती हैं। इस योजना के तहत लाभार्थी को एक कार्ड़ Ayushman Bharat Health Card दिया जाता है, जिसे आयुष्मान गोल्डन कार्ड़ कहते हैं। इस कार्ड़ को हर साल अपडेट किया जाता हैं। जिसके अनुसार, लाभार्थी का हर साल 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज किया जाता हैं। 

यानी अगर कोई भी गरीब या आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ व्यक्ति बीमार हो जाता हैं और उसके पास Ayushman Golden Card हैं तो वह अपना इलाज इस कार्ड़ की सूची में आने वाले किसी भी अस्पताल में करवा सकता हैं। उसके इलाज का सारा खर्च (यानी 5 लाख रुपए तक का खर्च) सरकार द्वारा उठाया जाता है।

आयुष्मान कार्ड  योजना (PMJAY) की शुरुआत कब हुई थी?

इस योजना की शुरुआत लगभग 23 सितंबर 2018 को हमारे देश के माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई थी। PMJAY की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा भारत के रांची, झारखंड में की गई थी। आंकड़ों के अनुसार, यह योजना दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी स्वास्थ्य आश्वासन योजना हैं। PMJAY योजना का उद्देश्य, गरीब और आर्थिक रूप से पिछड़ी जनता तक मुफ्त में स्वास्थ्य सेवा पहुंचना हैं। 

Ayushman Card Eligibility: आयुष्मान कार्ड के लिए जरूरी पात्रता

अगर आप आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपके पास नीचे दी गई पात्रता यानी योग्यताओं का होना जरूरी हैं:-

  • आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ केवल भारत का स्थाई निवासी ही उठा सकता हैं। 
  • इस योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर या बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आने वाले वर्ग के नागरिक ही उठा सकते हैं। 
  • आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय ₹1 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। परंतु कुछ राज्यों में, आय सीमा ₹1.5 लाख या ₹2 लाख तक हो सकती है।
  • यदि कोई SECC डेटा में सूचीबद्ध में शामिल हैं तो वह आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हो सकता हैं।
  • इसमें भूमिहीन किसान, मछुआरे, शिल्पकार, लघु सीमांत किसान, कूड़ा बीनने वाले, आदिवासी, विकलांग, विधवाएं, और अन्य शामिल हैं।
  • यदि कोई व्यक्ति राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की सूची में है तो वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकता हैं।
  • यदि परिवार सरकार द्वारा अधिसूचित 11 श्रेणियों में से किसी भी एक में आता है, भले ही उनकी वार्षिक आय ₹1 लाख से अधिक हो तो वह इस योजना का पात्र बन सकता हैं।

इन 11 श्रेणियों में शामिल हैं:

  1. भूमिहीन किसान
  2. कारीगर
  3. शिल्पकार
  4. लघु और सीमांत किसान
  5. मछुआरे, नाविक, नाव वाले
  6. विक्रेता
  7. दुकानदार
  8. धोबी
  9. कूड़ा उठाने वाले 
  10. नाई 
  11. अन्य कामगार (जैसे कि बढ़ई, राजमिस्त्री, दर्जी, आदि)

Ayushman Card के लिए अन्य मानदंड:-

आयुष्मान कार्ड के लिए अन्य मानदंड की निम्नलिखित सूची नीचे दी गई है:-

  • विधवा महिलाएं
  • एकल महिलाएं
  • विकलांग व्यक्ति
  • गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति
  • ट्रांसजेंडर व्यक्ति
  • अनुसूचित जाति/जनजाति के सदस्य
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत घरों के आवंटित लाभार्थी
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत राशन कार्ड़ धारक 

Ayushman Card के लिए पात्रता कैसे जांचें?

 आप नीचे दिए निम्नलिखित तरीको से आयुष्मान कार्ड के लिए अपनी पात्रता जाँच सकते हैं:-

  • आयुष्मान कार्ड के लिए अपनी पात्रता जांचने के लिए आपको सबसे पहले आयुष्मान कार्ड यानी PMJAY की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना होगा।  
  • जैसे ही आप इस लिंक पर जाएंगे तो आपके सामने एक होमपेज ओपन होगा, इसके टॉप मेन्‍यू में आपको ‘Am I Eligible’ का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना हैं। 
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करने बाद ही अब आपके सामने एक लॉग इन पेज ओपन होगा।  इसमें आपको अपना मोबाइल नंबर डालना हैं। 
  • अपना मोबाइल नंबर डालने के बाद आपको वेरीफाई करना हैं उसके बाद आपको नीचे लिखे कैप्‍चा कोड को डालना हैं और otp जेनरेट करना हैं।  
  • अब आपके फ़ोन पर एक ओटीपी आएगा, आपको उस ओटीपी को ओटीपी वाले सेक्शन में डालना हैं और वेरीफाई करना हैं। 
  • उसके बाद आपके सामने राज्‍य चुनने का ऑप्शन आएगा। आप जिस राज्य में रहते हैं आपको उस राज्य को चुनना हैं।  
  • अगला ऑप्शन आपके सामने कैटेगरी का ओपन होगा। आपको उस कैटेगरी को चुनना हैं जिसके जरिए आप स्वयं का नाम चेक करना चाहते हैं। 
  • आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कई राज्य आपको केवल अपने राशन कार्ड़ नंबर का उपयोग करके अपनी पात्रता जांचने की सुविधा देते हैं। यदि आपके पास राशन कार्ड़ है तो आप अपनी पात्रता आसानी से जाँच सकते हैं।  
  • वही कुछ राज्यों में, आप अपनी पात्रता जांचने के लिए अपना नाम और परिवार की संख्या का उपयोग कर सकते हैं। ये दरसल उन लोगों के लिए उपयोगी है जिनके पास राशन कार्ड़ नहीं है।
  • इसके अलावा कुछ राज्यों में, आप अपनी पात्रता जांचने के लिए, अपने मोबाइल नंबर, राशन कार्ड़ और अपने नाम का उपयोग कर सकते हैं। यह उन लोगों के लिए अधिक उपयोगी है जो अतिरिक्त पुष्टि चाहते हैं। 
  • आप अपने राज्य के दिए हुए ऑप्शन के अनुसार, आयुष्मान कार्ड के लिए अपनी पात्रता जाँच सकते हैं।  
  • उसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आप आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ उठा सकते है या नहीं। 
  • यदि आपका नाम इस लिस्ट में नहीं आता है तो सर्च रिजल्ट वाले बॉक्स में आपके सामने No Result Found लिखा हुआ आ जाएगा। 

यदि आपको लगता हैं कि आप स्वयं की पात्रता की जांच ऑनलाइन नहीं कर सकते तो आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र में अपने जरूरी दस्तावेज जमा कराकर अपनी पात्रता की जाँच करवा सकते हैं।

आयुष्मान कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज

यदि आप आयुष्मान कार्ड (PMJAY) के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपके पास इन दस्तावेजों का होना अति आवश्यक हैं:-

  • आपके पास अपना आधार कार्ड़ होना चाहिए। 
  • इसके साथ ही आपके पास राशन कार्ड़ होना चाहिए। 
  • आपके पास अपना स्वयं का चालू  मोबाइल नंबर होना चाहिए। 
  • इसके साथ साथ आपके पास बैंक पासबुक और अपनी पासपोर्ट साइज फोटो भी होनी चाहिए।

Ayushman Card के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे?

आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन हेतु नागरिकों का नाम Ayushman Card List में होना बेहद आवशयक है. आप नीचे दिए निम्नलिखित तरीको से आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं:- 

  • यदि आप आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in/ पर जाना होगा। 
  • उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर वेरीफाई करना हैं जिसके बाद आपके फ़ोन पर ओटीपी आएगा, आपको ओटीपी भरना हैं। 
  • अब आपके सामने एक पेज ओपन होगा, जिसमे मांगी गई सारी जानकारी आपको भरनी हैं।  
Ayushman Card Search
  • जिस नागरिक का आयुष्मान कार्ड नहीं बना हुआ हैं उसके सामने आपको कार्ड़ स्टेटस में नॉट जनरेट लिखा हुआ दिखाई देगा। 
  • अगर आप अपना कार्ड़ बनवाना चाहते है तो आपको एक्शन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना हैं। आप नीचे दी फोटो में देख सकते हैं।   
Ayushman Card Beneficiary List
  • अब आपके सामने E-KYC का ऑप्शन आएगा आपको इस पर क्लिक करना हैं। 
  • अब आपको जिस सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनवाना है उस सदस्य को सेलेक्ट करना हैं।  
  • अब आपके सामने फिर से  E-KYC का ऑप्शन आएगा, आपको इस पर क्लिक करना है और वेरीफाई करना हैं।  
  • उसके बाद आपको अपनी लाइव फोटो के लिए अपने कंप्यूटर फोटो के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं और अपनी सेल्फी उसमे अपलोड करनी हैं।  
  • अब आपको एडिशनल ऑप्शन पर क्लिक करना हैं और जिसके बाद आवेदन फार्म ओपन होगा।  
  • आपको इसमें मांगी गई सारी जानकारी भरनी हैं और उसे सबमिट कर देना हैं।  
  • अगर आपने सारी जानकारी सही भरी हैं तो लगभग 24 घंटे के अंदर ही आपका आयुष्मान कार्ड अप्रूव हो जाएगा। जिसके बाद आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

आयुष्मान कार्ड से मिलने वाले लाभ

  • इस कार्ड़ के जरिए लाभार्थी पूरे देश के सूचीबद्ध अस्पताल चाहे वो सरकारी हो या निजी, में अपना मुफ्त में इलाज करवा सकता हैं। 
  • इसके साथ ही PMJAY के अंतर्गत आने वाले परिवार बिना किसी कागजी कार्रवाई और बिना किसी अग्रिम भुगतान के अपना उपचार करवा सकते हैं।
  • लाभार्थी इस कार्ड़ को आसानी से कही भी ले जा सकता हैं और इसके साथ ही वह पूरे भारत में इसका इस्तेमाल कर सकता है।
  • सबसे जरूरी कि इस आयुष्मान भारत कार्ड़ को बनवाने के लिए सरकार द्वारा किसी भी आयु सीमा को निर्धारित नहीं किया गया हैं। हर आयु के नागरिक के लिए आयुष्मान भारत कार्ड़ बनवाया जा सकता हैं।

आयुष्मान कार्ड में किन बीमारियों का इलाज होगा?

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आयुष्मान योजना के तहत पहले लगभग 1760 प्रकार की बीमारियों का इलाज किया जाता था। परन्तु अब 14 नवंबर 2023 से इन 1760 में से 196 को सरकार ने निजी अस्पतालों से हटा दिया गया है। इन 196 बीमारियों में निम्नलिखित बीमारियां शामिल हैं। जैसे:

  • सामान्य सर्जरी: हर्निया, एपेन्डिसाइटिस, पित्ताशय की थैली हटाना, आदि।
  • आर्थोपेडिक्स: घुटने और कूल्हे का प्रतिस्थापन, हड्डी फ्रैक्चर, आदि।
  • नेत्र विज्ञान: मोतियाबिंद, मोतियाबिंद हटाना, आदि।
  • प्रसूति एवं स्त्री रोग: सी-सेक्शन, गर्भाशय हटाना, आदि।
  • पीडियाट्रिक्स: जन्मजात दोष, बाल चिकित्सा सर्जरी, आदि।

आपको बता दे कि ये 196 पैकेज केवल निजी अस्पताल से हटाए गए हैं। अब इन पैकेजों का इलाज केवल सरकारी अस्पतालों में ही योजना के तहत किया जा सकेगा। इसके अलावा इसमें हार्ट, डेंगू, चिकुनगुनिया, कोरोना, कैंसर, किडनी, मलेरिया डायलिसिस, मोतियाबिंद, घुटना ट्रांसप्लांट, और  नि:संतानता, जैसी कई बड़ी बीमारियों का इलाज होता है

आयुष्मान कार्ड योजना से जुड़े कुछ प्रश्न

1. आयुष्मान कार्ड की शुरुआत कब हुई थी?

आयुष्मान कार्ड की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी के द्वारा 23 सितंबर 2018 को हुई थी। इस योजना का निर्माण गरीब जनता के लिए किया गया था। आयुष्मान कार्ड योजना के तहत केंद्र सरकार गरीब नागरिकों को ₹5,00,000 तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा देती है। 

इस योजना में लाभार्थी को एक कार्ड़ दिया जाता हैं जिसे हर साल अपडेट करना होता हैं। इस कार्ड़ के तहत लाभार्थी को केंद्र सरकार हर साल लगभग 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज यानी का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा करती है।

2. आयुष्मान कार्ड का दूसरा नाम क्या है?

आयुष्मान कार्ड योजना को साल 2018 में लागू किया गया था। इस योजना को आयुष्मान भारत कार्ड़ कहा जाता है। इसका दूसरा नाम प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि भारत सरकार के साथ साथ स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने आयुष्मान कार्ड के तहत PMJAY जिसका पूरा नाम प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना है, शुरू की थी।

3. आयुष्मान कार्ड कब तक मान्य होगा?

आयुष्मान कार्ड एक साल तक मान्य होता है, एक साल बाद आपको उसे फिर से अपडेट कराना होगा। यदि आप आयुष्मान कार्ड के लिए सभी प्रक्रिया को पूरा करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते है तो लगभग 15 दिनों के भीतर आपको अपना आयुष्मान कार्ड मिल जाएगा। ये आयुष्मान कार्ड़ पूरे भारत देश में मान्य होगा। 

4. आयुष्मान कार्ड का लाभ कौन उठा सकता है?

आयुष्मान कार्ड का लाभ गरीब यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिक उठा सकते हैं। इस योजना का लाभ भारत के निवासी को ही मिलने वाला हैं। बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति को इसका लाभ नहीं मिल सकता। 

इस योजना का लाभ उन लोगो या परिवारों को मिलेगा, जिनके पास रहने के लिए कच्चे मकान हैं और जिनके पास भूमि नहीं हैं। इसके साथ ही इसका लाभ अनुसूचित जाति या जनजाति से संबंधित, गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोग को और ट्रांसजेंडर को मिलने वाला हैं।