Ayushman Card Apply कैसे करें: ऑनलाइन और ऑफलाइन?

Ayushman Card Apply – केंद्र सरकार ने साल 2018 में आर्थिक रूप से पिछड़ी जनता की मदद करने के लिए सरकार ने आयुष्मान कार्ड योजना चलाई हैं। इस योजना के तहत सरकार गरीब और पिछड़े वर्ग का 5 लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज करती हैं। आप Ayushman Card Apply के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीको से अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही आप एप से भी इस कार्ड़ को बनवा सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे ?

आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे अप्लाई करे?

आप आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीको से अप्लाई कर सकते हैं। जिनकी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई हैं:-

आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:-

  • Ayushman Card Apply करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://nha.gov.in/ पर जाना हैं। 
  • जैसे ही आप इसके होम पेज पर पहुंचेंगे, आपको PM-JAY लिखा दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना हैं। 
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, वहां आपको “Am I Eligible” लिखा हुआ दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना हैं। 
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज ओपन होगा, जिसमे आपको अपना मोबाइल नंबर डालना हैं। उसके बाद आपके पास एक कोड आएगा। आपको उस कोड को डालकर अपना नंबर वेरीफाई करना हैं। 
  • अब एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको मांगी गई सारी जानकारी भरनी हैं जैसे:- राज्य, जिला, योजना, आदि। 
  • उसके बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा। अब आपको अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए एक्शन ऑप्शन पर क्लिक करना हैं। 
  • अब आपको E-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं और सभी ऑथेंटिकेशन प्रोसेस को पूरा करना हैं। 
  • अब आपको जिस सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनवाना हैं उसे सेलेक्ट करना है। अब फिर से E-KYC का ऑप्शन आएगा, आपको इसे वेरीफाई करना हैं। 
  • अब आपको लाइव फोटो अपलोड करने के लिए सेल्फी लेकर फोटो अपलोड करना है। 
  • उसके बाद आपको एडिशनल ऑप्शन के लिंक को क्लिक करना हैं। जिसके बाद एक फार्म खुलेगा। 
  • फार्म में मांगी गई सारी जानकारी ध्यान से भरनी हैं। उसके बाद उसे ध्यान से पढ़ना हैं और सबमिट कर देना हैं। 
  • उसके बाद, अगर सारी जानकारी सही हैं तो मात्र 24 घंटे के अंदर ही आयुष्मान कार्ड अप्रूव हो जाएगा। 
  • अप्रूव होने के बाद आप इसे आसानी से Ayushman Card Download कर सकते हैं। 

आयुष्मान कार्ड के लिए ऑफलाइन अप्लाई कैसे करें?

अगर आपको आयुष्मान भारत कार्ड़ ऑनलाइन अप्लाई करने में कोई समस्या आ रही हैं, तो आप इसे ऑफलाइन भी अप्लाई कर सकते है। 

  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाना होगा। यदि आप अपने नजदीकी किसी CSC ( कॉमन सर्विस सेंटर) के बारे में नहीं जानते तो आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.csc.gov.in पर जाकर अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर का पता लगा सकते हैं।
  • जब आप CSC केंद्र में जाएंगे तो वहां आपको अपनी आइडेंटिटी वेरीफाई करने के लिए अपना मोबाइल नंबर देना हैं।
  • जब आपकी आइडेंटिटी वेरीफाई हो जाएगी तो उसके बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेज़ जैसे:- आधार कार्ड़, राशन कार्ड़, बैंक पासबुक और पासपोर्ट साइज फोटो वहां जमा कराने हैं। 
  • सीएससी में ऑथोराइज़्ड पर्सन आपकी सभी डिटेल्स को वेरीफाई करेगा और उसके बाद वह आपका आयुष्मान भारत कार्ड़ जारी करेगा। 
  • जारी करने के कुछ दिनों के बाद, आप कॉमन सर्विस सेंटर यानी CSC केंद्र जाकर अपना आयुष्मान कार्ड ले सकते हैं।

एप से आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं?

आप नीचे दिए निम्नलिखित तरीको से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं:- 

  • सबसे पहले आपको प्ले स्टोर से आयुष्मान एप एवं आधार फेस आइडी एप को अपने फोन में डाउनलोड करना हैं।  
  • उसके बाद आपको इस एप में लागिन करना हैं और बेनिफिसरी ऑप्शन पर क्लिक करना हैं। 
  • उसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालना है और ओटीपी से वेरीफाई करना हैं। 
  • उसके बाद नया पेज ओपन होगा जिसमे राज्य और बाकी मांगी गई सारी जानकारी भरनी हैं। आगे की प्रोसेस वैसी ही हैं जैसे ऑनलाइन आयुष्मान भारत कार्ड़ की प्रोसेस हैं। 
  • जब सारा प्रोसेस कम्पलीट हो जाएगा तो उसके बाद आपके फ़ोन पर मैसेज आएगा। 
  • यदि आप आयुष्मान कार्ड से जुड़ी कोई भी जानकारी जानना चाहते हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर 14555 पर कॉल कर ले सकते हैं। आप आयुष्मान कार्ड से जुड़ी अपनी शिकायत भी इस नंबर पर कर सकते हैं। 
  • एप की सहायता से कार्ड़ बनवाने के बाद आप उसे पब्लिक वेलफेयर सेंटर पर इसे प्रिंट भी करा सकते है।
महत्वपूर्ण लेख
आवेदन करेंयोग्यता चेक करें
हॉस्पिटल लिस्ट देखेंबैलेंस चेक करें
लॉग इन करेंआयुष्मान कार्ड लिस्ट देखें
स्टेटस चेक करेंऑपरेटर आईडी रजिस्टर करें
आयुष्मान कार्ड के लाभहेल्पलाइन नंबर